
आमतौर पर महिलाओं को सॉफ्ट, लविंग और केयरिंग माना जाता है परंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि महिलाएं जब गुस्से में हो तो उनके जैसा क्रूर कोई और नहीं हो सकता। महिला की क्रूरता का उदाहरण देने के लिए आज हम आपको इतिहास की सबसे खतरनाक महिला अपराधियों के बारे में बताने वाले हैं जो की क्रूरता के मामले में किसी से कम नहीं थी। तो चलिए जानते हैं इतिहास की 11 सबसे खतरनाक महिला अपराधियों के बारे में।
मायरा हिंडले
अगर बात मायरा की करें तो इसके बारे में ऐसा बताया जाता है कि इन्होंने साठ के दशक में अपने पति के साथ मिलकर 10 से 17 साल के उम्र के बच्चों का मर्डर किया था। जिसके बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
इंग्लैंड की मैरी-l
इंग्लैंड की रानी मैरी-l को खूनी महिला के तौर पर जाना जाता है। आपको बता दें कि यह महिला 300 से ज्यादा लोगों की मौत की जिम्मेदार थी।
क्लारा मौरोवा
नरभक्षक पंथ से संबंध रखने वाली इस महिला ने अपनी ही बच्चे को अपना मांस खाने के लिए विवश किया जिसकी वजह से इन्हें 9 साल की सजा सुनाई गई थी।
जुना बरजा
मेक्सिको की सबसे कुख्यात महिला अपराधी में से एक जुना ने 42-48 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था जिसकी वजह से उन्हें 800 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
ग्रिसेल्डा ब्लेनको
नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी इस महिला ने लगभग 200 से ज्यादा लोगों की हत्या की थी।
अमोलिया डायर
इंग्लैंड के ब्रिस्टल में जन्म लेने वाली यह महिला अपने जमाने की कुख्यात अपराधियों में से एक थी। ऐसा बताया जाता है कि इस महिला ने सैकड़ों की तादाद में बच्चों को मार डाला था।
क्रिस्टियाना एडमंड्स
चॉकलेट के अंदर स्ट्रैटाइन भरकर लोगों को मौत की नींद सुलाने वाली इस महिला को पकड़ने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
मियुकी इशिकावा
जापान की सबसे खूबसूरत महिला अपराधियों में से एक महिला ने 100 से ज्यादा की संख्या में अनाथ बच्चों को मौत की नींद सुला दिया था।
ईल्से कोच
एकाग्रता शिविर में एक कमांडर की पत्नी रह चुकी इस महिला ने वहां रहने वाले कैदियों को खूब मारा-पीटा। इसके साथ ही साथ उन्हें अपने मनमुताबिक गंदे काम करने के लिए मजबूर किया था।
लियोनार्डो सियांसुली
इस खतरनाक महिला के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यह महिला लोगों की हत्या करने के बाद उनके अवशेषों से केक और साबुन बनाया करती थी।
एलिजाबेथ बाथरी
16वीं शताब्दी के अंत में सैकड़ों महिला युवतियों को यातना देकर मार देने वाली एलिजाबेथ मृत महिलाओं की खून से स्नान किया करती थी।