
आज से लगभग 6 साल पहले वर्ष 2002 में लोगों के बीच आया गाना “कांटा लगा” का रीमिक्स तो आप सभी लोगों को अच्छी तरह याद होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गाना वर्ष 1972 में आई फिल्म समझी के गाने को दूसरी बार रिमिक्स करके बनाया गया था। दशकों के बीच इस गाने के आने के बाद लोगों ने इस गाने के साथ साथ वीडियो को भी काफी ज्यादा पसंद किया। इस गाने के रीमिक्स वर्जन में उस वक्त शेफाली जरीवाला नजर आई थी। इस गाने में नजर आने वाली शेफाली जरीवाला गाने के सुपरहिट साबित होने की वजह से लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। पर आपको यह बात जानकर बेहद ही हैरानी होगी कि आज इस लड़की की हालात कुछ ऐसी हो गई है कि उसे देखने के बाद आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।
खूबसूरती और भोलेपन के दीवाने हो गए थे लोग
आज से लगभग 6 साल पहले लोगों के बीच नजर आई इस अभिनेत्री को लोगों के द्वारा उस वक्त काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लोग इस अभिनेत्री की खूबसूरती के साथ साथ उनके भोलेपन की वजह से उनके दीवाने बन गए थे। एक वीडियो सॉन्ग की वजह से लोगों के बीच रातों-रात एक सुपरस्टार बनने वाली शेफाली जरीवाला इस वीडियो में एक झलक दिखाने के बाद वापस कभी लोगों के बीच नजर नहीं आई। परंतु अब ऐसा बताया जा रहा है कि शेफाली अपनी शादी शुदा जिंदगी को जीने में पूरी तरह से व्यस्त हैं। अपनी जिंदगी को जीने में पूरी तरह से व्यस्त हो चुकी शेफाली जरीवाला की खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं आई है।
पहले पति से हुआ तलाक
शेफाली की निजी जिंदगी से जुड़ी यह बात हम आपको बता दें कि शेफाली ने अपनी पहली शादी मीट ब्रॉस के हरमीत सिंह के साथ रचाई थी। परंतु उनकी यह शादी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई। पहले पति से तलाक हो जाने के बाद शेफाली ने वर्ष 2014 में एक बार फिर से पराग त्यागी के साथ शादी रचा ली। पराग त्यागी के साथ शादी रचाने के बाद शेफाली नच बलिए के सेट पर उनके साथ नजर आई थी। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि शेफाली के पति पराग एक टीवी अभिनेता है और वह जोधा बाई सीरियल में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए लोगों के बीच नज़र आ चुके हैं।