
भारतीय समाज में रहने वाले लोगों के द्वारा भाभी को मां का दर्जा दिया जाता है। इसके साथ ही साथ ऐसा कहा जाता है कि भाभी और देवर का रिश्ता बहुत ही अच्छा होने के साथ-साथ उच्च दर्जे का भी हुआ करता है। परंतु समाज में रहने वाले कुछ लोग इस रिश्ते की मर्यादा को शर्मसार करने से भी बाज नहीं आते। भाभी देवर के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर आज इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में जानने के बाद आज हर कोई हैरान है। तो चलिए बताते हैं आपको भी हैरान कर देने वाली इस खबर के बारे में विस्तार से
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि यह मामला यूपी के रामपुर का है जहां एक विधवा महिला ने अपनी ही देवर के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही साथ महिला ने अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को सही साबित करने के लिए पुलिसवालों के सामने सबूत के तौर पर उस वीडियो को भी पेश किया है जिसमें उसके देवर के द्वारा की गई हर एक हरकत कैद है। जैसा कि आप वीडियो में देख पा रहे होंगे कि उस महिला का देवर महिला को अकेला देख कर किस तरह उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
पति के देहांत के बाद की यह घिनौनी हरकत
पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी के दो महीने बाद उनके पति का देहांत हो गया था। पति का देहांत हो जाने के बाद वह महिला अपने माता-पिता के पास रहने के लिए चली गई थी। परंतु बाद में उस लड़की के सास ससुर ने उस लड़की को यह बात करके अपने घर बुला लिया कि वह उसकी शादी अपने छोटे बेटे के साथ करवा देंगे। जिसके बाद वह लड़की अपने ससुराल वापस आ गई। ससुराल वापस आने के बाद उस महिला का देवर आए दिन उसके साथ गलत हरकतें किया करता था।
कई महीने बीत जाने के बाद भी जब अपने वादे के अनुसार उसके देवर ने उसके साथ शादी नहीं रचाई तो महिला कुछ दिनों के लिए अपने माता पिता के पास चली गई। माता पिता के पास जाने के बाद उस महिला को यह बात पता चला कि वह लड़का किसी और लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद वह महिला उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंच गई। थाने पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही उस महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस वालों को एक वीडियो फुटेज भी दिया जिसमें उसके देवर के द्वारा की गई हर एक हरकत कैद थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस वालों ने उस महिला के देवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी।